
कवर्धा। शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विप्रभवन में दोपहर 03बजे पूजन का कार्यकम आयोजित किया गया। जिसमे भगवान श्रीपरशुराम जी के तैलचित्र में माल्यार्पण कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया तत्पश्चात उपाध्यक्ष वेद नारायण तिवारी की अध्यक्षता में भगवान श्री परशु राम जी की कथाओ एवं महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर आवश्यक चर्चा की गई जिसमे श्यामसुन्दर पाठक ,टी पी दूबे,व्यासनारायण तिवारी,मधु तिवारी,प्रमोद शुक्ला,उमेश पाठक आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान परशुराम महापराक्रमी एवं भगवान नारायण के छठवें अवतार माने जाते हैं।दुष्ट राजाओं का अपने परशु से संहार किये थे वे आज भी अमर है । उक्त अवसर पर अध्यक्ष सी पी चौबे उपाध्यक्ष वेदनारायण तिवारी,सचिव टीआर तिवारी,श्याम सुन्दर पाठक,बी पी पान्डे, व्ही के शर्मा,सुरेश शर्मा,बंटी तिवारी,सिद्धू तिवारी,पीपी तिवारी,सन्तोष चौबे अशोक शर्मा,नंद कुमार शर्मा,सन्तोष शुक्ला,प्रमोद शुक्ला,बिन्नू तिवारी,युवा ब्राह्मण अध्यक्ष डां आनंद मिश्रा,राजेश पांडेय,उमेश पाठक,भावेश मिश्रा,श्रीकांत उपाध्याय,अभिषेक पांडेय,विपिन शर्मा,कमलेश द्विवेदी ,महिला विप्र समाज से रेखा पांडेय महिला अध्यक्ष मधु तिवारी,रेणू शर्मा,प्राची शर्मा,अनिता तिवारी,गीतांजलि शर्मा,अंजलि शर्मा मधू तिवारी के साथ बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित थे ।