भाजपा के संकल्प पत्र के पिटारे से इस बार क्या-क्या निकला

कवर्धा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अब जहां कांग्रेस ने मंच से किसानों के लिए महिलाओं के लिए कई सारी घोषणा की तो वही आप भारतीय जनता पार्टी भी अपने संकल्प पत्र के साथ 2023 के चुनावी रण में उतर चुकी है। इस बार बीजेपी के संकल्प पत्र में किसानों के लिए, युवाओं के लिए और महिलाओं के लिए क्या कुछ रखा गया हम आपको बताते हैं।
बीजेपी की घोषणाएं
– 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।
– 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।
– किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।
– किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा
– बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले हो जाएगी।
– 12000 रुपये हर विवाहित महिला को मिलेंगे।
– 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।
– तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
– भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।
– आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
– भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।
– भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे
– छत्तीसगढ़ में मिलेंगे 500 में सिलेंडर।
– हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।
– हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।
– छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।
– अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।