कवर्धाक्राइम

बोड़ला पुलिस ने 3 अंर्तराज्यीय गांजा तस्कार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कवर्धा। अंर्तराज्यीय गांजा तस्कारों को बोड़ला पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं मिली जानकारी के मुताबिक 3 आरोपियों के कब्जे से कुल 5.260 किलो मादक पदार्थ गांजा पकड़ में आया हैं ये गांजा लगभग 52600 रुपये का बताया जा रहा हैं।

डॉ अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर मार्गदर्शन में मादक पदार्थ गांजा, अवैध शराब, एमव्ही एक्ट, स्थाई वारण्ट को के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत थाना बोड़ला में मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते तीन आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़नें में पुलिस को सफलता मिली हैं।

बोड़ला पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली कि तीन व्यक्ति भोरमदेव तिराहा एन.एच.-30 मेन रोड मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर जबलपुर की ओर जाने वाली वाहन का इंतिजार करते खडे है। कि सुचना पर तत्काल विधिवत कार्यवाही करते हुऐ भोरमदेव तिराह मेन रोड मे घेराबंदी कर तीनो व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम 1. सचिन राजपुत पिता बिरेन्द्र सिंह राजपुत उम्र 30 साल सा0 सोनबानी थाना मंझोली जिला जबलपुर (म.प्र.) 2. प्रदीप सिंह राजपुत पिता कुंवरसिंह राजपुत उम्र 42 साल सा0 छीतापाल थाना मंझोली जिल जबलपुर (म.प्र.) 3. राजेन्द्र उर्फ राजा सिंह राजपुत पिता बहादुर सिंह राजपुत उम्र- 36 साल सा0 कोनी खूर्द थाना मंझोली जिला जबलपुर (म.प्र.) जिसके संयुक्त् कब्जे से मादक पदार्थ वजनी 5.260 किलो ग्राम किमती 52600/रू जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीयो को गिरफ्तार जेल भेजा ।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक व्यासनारायण चुरेन्द्र, सउनि गोंविद चन्द्रवंशी प्रधान आर.क्र.160,आर.क्रमांक588,650,822,303,422,758,142,671,549 महत्वपुर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×