
रायपुर। केंद्र रिजर्व पुलिस बल की स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए दिल्ली से महिला बाइकर्स छत्तीसगढ़ पहुंची है। वह कुछ देर पहले राजनांदगांव में थी, थोड़ी देर में रायपुर पहुंचेंगी और इसके बाद यहां से आरंग जाएंगी।
आरंग में पर्वतरोही नैना सिंह धाकड़ की आतिथ्य एक कार्यक्रम होगा। इससे पहले वे आरंग में फ्लैग ऑफ करेंगी। इस कार्यक्रम में महिला बाइकर्स के अलावा आसपास की महिलाएं भी शामिल होंगी, जिसमें महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया जाएगा। सीआरपीएफ की 75 महिला बाइकर्स का एक दल बीते 9 मार्च को दिल्ली से बस्तर के लिए रवाना हुआ है। इस दल में 50 बुलेट पर 75 महिला बाइकर्स हैं। इस दल का नेतत्व सीमा नाग कर रही हैं। महिला बाइकर्स 1848 किमी की राइडिंग कर जगदलपुर पहुंचेंगी व स्थापना दिवस परेड में भी शामिल होंगी।
बताते चलें कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम 25 मार्च को छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होगा। सीआरपीएफ के स्थापना दिवस में केंद्रीय गहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।