छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

कबीरधाम जिले के ग्रामों में सी.सी. रोड के लिये 345 लाख रुपए हुए मंजूर,67 गांवों में बनेगी 133 सी.सी. रोड

कवर्धा,। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिला कबीरधाम के 67 ग्रामों के लिए 133 सी.सी. रोड निर्माण के कार्य के लिए 345.80 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा के विधायक मोहम्मद अकबर ने सी.सी. रोड निर्माण की स्वीकृति दिलाने के लिये मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल एवं पंचायत मंत्री रविन्द्र चौबे से विशेष आग्रह किया था। जिला कबीरधाम के विकासखंड बोड़ला – ग्रामवार चेन्द्रादादर, भुरसीपकारी, दलदली, केसमर्दा, लरबक्की, आमानार, कुकरापानी, दुर्जनपुर, छुही, बांटीपथरा, मगरवाड़ा, मुड़घुसरी जंगल, लब्दा, बोदा 03, सिंघारी, अधरीकछार, कामाडबरी, खड़ौदाखुर्द, बोरिया, खण्डसरा, मड़मड़ा, कबराटोला, महली, खरिया, मुड़घुसरी मैदान, बैरख, चोरभट्टी, भीरा, ढोलबज्जा, बोदलाकला, तरेगांव मैदान, सम्भूपीपर, बोक्करखार, गण्डईखुर्द, गण्डईकला, खड़ौदाकला, सारंगपुरकला, भरेली, बैहरसरी, मानिकपुर, घोंघा, मिनमिनिया मैदान, बाघूटोला, चिखली, जेवड़नकला, तारो, बहनाखोदरा, विकाखंड कवर्धा – ग्रामवार मड़मड़ा, बंदौरा, नेवारीगुढ़ा, कन्हाभैरा, लखनपुरकला, लालपुरकला, सूखाताल, जरती, खड़ौदाखुर्द, मानिकचौरी, विकासखंड पंडरिया – ग्रामवार डोंगरिया कला, महली, दंमगढ़, डबरी, बनियाकूबा, डोमसरा, नारौली, किशुनगढ़, नानापुरी। इन समस्त ग्रामों में प्रत्येक सी.सी. रोड के लिए 02 लाख 60 हजार रूपए की लागत की दर से 02 सी.सी. रोड स्वीकृत किया गया है। ग्राम कोको, विकासखंड कवर्धा के लिये 01 सी.सी. रोड स्वीकृत किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×