छत्तीसगढ़महिलायुवा

मुख्यमंत्री ने ईंट भट्ठे में श्रमिकों की मौत पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख देने की दी मंजूरी…

महासमुंद। महासमुंद जिले के बसना विकासखंड से  आज ईंट भट्टे में काम कर रहे 5 श्रमिकों की मौत की खबर आई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

 

मुख्यमंत्री ने मृतक मजदूरों के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की मंजूदी दी है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को गंभीर रूप से घायल श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 जांच के आदेश

महासमुंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल श्रमिक को बेहतर उपचार के लिए राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने दुर्घटना के जांच के आदेश दिए है । जानकारी मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने मृत श्रमिकों शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×

Powered by WhatsApp Chat

×