
प्रदेश। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज जमकर हंगामा हुआ। शून्यकाल के दौरान भाजपा ने पीएम आवास योजना पर स्थगन लाया। इस स्थगन को आसंदी ने अस्वीकार कर दिया जिसके बाद विपक्ष के विधायकों ने नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा कर दिया। इसके चलते सदन की कार्यवाही को 5 मिनट के लिए स्थगित किया गया।
विधायक रंजना साहू ने कहा कि, 2022 तक आवास बन जाना था, पर नहीं बने। परेशान जनता आज विधानसभा घेरने आई है। नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि, ये क्रांतिकारी योजना है, देश के हर प्रदेश में गरीबों के लिए मकान बन रहा, कांग्रेस के इस सरकार में आवास का काम ढप्प है।
भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि, आज लाखों वंचित हितग्राही पीएम आवास की मांग पर राजधानी के सड़क पर उतरे है। विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि, 2015 में योजना की शुरुआत हुई, पर इस सरकार में यह योजना अधर में है। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, सदन में आवास पर सही बात नहीं आ रहा। विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि, जो पात्र हितग्राही थे वो आज दर-दर भटक रहे है।
इस स्थगन पर चर्चा की मांग पर भाजपा विधायक अड़े रहे। इस बीच मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि, गरीबों से प्रेम था तो केंद्रांश क्यों घटा? इसके बाद विपक्ष के नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दिया। आसंदी ने बीजेपी के स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार किया। जिसके बाद सदन में की नारेबाजी और हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।