पंडरिया विस की मंडल बैठकों में राजा पांडे कार्यकर्ताओं को दे रहे जीत का मंत्र

कवर्धा.प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के विधानसभा स्तरीय दौरों के अंतर्गत भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और सूरजपुर जिला के संगठन प्रभारी राजा पांडे का कवर्धा जिले की दोनों विधानसभाओं में मंडल बैठकों का सिलडिला चल रहा है.इस कड़ी में राजा पांडे ने आज पंडरिया विधानसभा के इंदौरी तथा रणबीरपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर वन टू वन चर्चा की। इन बैठकों में भाजपा मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद के प्रमुख दायित्वधारी, भाजयुमो महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चा के अध्यक्ष तथा बूथों के अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पांडे ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से कमर कसने को कहा .उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है साथ ही बैठक के दौरान कांग्रेस सरकार की शराब घोटाला, कोयला घोटाला, चावल घोटाला को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने
अपने संबोधन में कहा की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाना है, और आने वाले समय में इस कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकना है। श्री पांडे ने एक ओर जहां केंद्र की मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर घर घर तक जाने की बात की, वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 वर्ष के शासन काल की जनकल्याणकारी नीतियों के लिए गर्व के साथ लोगों के बीच इन्हे बताने को भी कहा. उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार के लगातार वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार को लेकर मंडल स्तर पे जन आंदोलन चलाने की आव्हान भी कार्यकर्ताओं से किया.
कांग्रेस सरकार की गोठान योजना में केंद्र की पैसे का बंदरबांट
कार्यकर्ताओं को चार्ज करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल।सिंह ने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च के बावजूद प्रदेश में गोठान का हाल बेहाल है.जनता का पैसे का जमकर भ्रष्टाचार किया गया हैं साथ ही पंचायत में मूलभूत विकास एवं सुविधाओं के लिए केंद्र द्वारा प्रदत्त राशि का इस गोठान में उपयोग कर पैसे का दुरुपयोग किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम् मीडिया प्रभारी जसविंदर बग्गा, देवकुमारी चंद्रवंशी, क्रांति गुप्ता, अजीत चंद्रवंशी, अंबिका चंद्रवंशी, भारत शर्मा, पंडरिया विस्तारक हुकुम सिंह, प्रभारी दिलीप ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य जल्लू साहू, मंडल अध्यक्ष नीलांबर चंद्राकर, मनोज राजपूत, इंदल धृतलहरे, राजू चंद्रवंशी, श्रीमती गौरी साहू, विजय चंद्रा, कृष्णा साहू,कुंभकरण सिन्हा,मनोज बंजारे, नरेश केसरी,मुकेश सिन्हा, संजय चंद्रवंशी और बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.