
कवर्धा। प्रदेश काग्रेंस पार्टी ने एक बार फिर रत्नेश लुनिया को जिला काग्रेंस कमेटी के कोषाध्यक्ष बनाया है। इससे पहले भी पार्टी ने उन्हें अनेको पद पर जिम्मेदारी दी थी। शहर के निवासी लुनिया इलेक्ट्रॉनिक के संचालक रत्नेश लूनिया को कोषाध्यक्ष बनने पर शहरवासियों सहित उनके मित्रगण बधाई दे रहे है। नेताओं ने भी उन्हें कोषाध्यक्ष बनने पर शुभकमनाएं दी है।