
बिलासपुर। जिले के दर्रीघाट-मस्तूरी रोड में बड़ी घटना हुई है। एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने युवक को 500 मीटर तक घसीटा। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक आरंग का रहने वाला था। जो शादी कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर आया था। यहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे 500 मीटर तक घसीटता रहा। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।